बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और द’हेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को राज्यभर में करीब चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई।


इस मानव श्रृंखला की शुरुआत ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल पुरुष राजेंद्र सिंह सहित कई मंत्री और अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।
ज्ञात हो कि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया और कि, आज जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के वि’रोध में 5,16,71,389 बिहारवासियों ने ऐतिहासिक 18,034 कि.मी. लंबी मानव शृंखला बनाई।
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन एवं अन्य सामाजिक सुधार के अभियानों के प्रति जागरूकता फैलाने में यह मानव शृंखला मील का पत्थर साबित होगी।
वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, आदरणीय नीतीश जी को आँख और कान खोलकर यह video देखना और सुनना चाहिए एवं अपनी सनक को महसूस करना चाहिए कि कैसे 24500 करोड़ की योजना लू’टकर, करोड़ों कथित मानव शृंखला पर लू’टाकर, 2-3 जान लेकर और लोगों को ज़’बरन लाइन में लगाकर भी परिणाम ज़ी’रो रहा।