आज पूरे देशभर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पुरे देशभर में लोगों के बीच ख़ुशी और उत्सव का माहौल है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। इसी बीच आरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां आरा रमना मैदान में झंडात्तोलन के बाद एक अनोखा नजारा देखा गया। दरअसल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक स्टंटमैन तिरंगा लेकर बीच झांकी में घुस गया।


मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक रमना मैदान में झांकी के बीच में घुसकर हाथ में तिरंगा लेकर करतब दिखा रहा था। उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों के बीच ह’ड़कंप मच गया। कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। दरअसल युवक बिना परमिशन लिए बाइक पर स्टंट कर रहा था। जिसे पुलिसवालों ने हिरासत में लिया है। यह वाक्या उस समय हुआ जब भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस कप्तान सुशील कुमार और आरा सदर एसडीओ मुजूद थे।
करतब दिखा रहे युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि स्टंट परफॉर्मेंस के लिए वह परमिशन लेने गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। आज वह अपनी मर्जी से तिरंगे के सामान पोषक पहनकर, हाथों में तिरंगा थामे बाइक से मैदान में घुस आया। इतना ही नहीं युवक सबके सामने तेज रफ़्तार में बाइक चलकर करतब भी दिखाने लगा। लेकिन पुलिसवालों की नजर जैसे ही उसके ऊपर पड़ी, उन्होंने उसे धर द’बोचा।