नीतीश जी का आज जन्मदिन है। दरबारियों ने सलाह दी होगी, आज ही कार्यकर्ता सम्मेलन करते हैं। पूरा बिहार आएगा। गांधी मैदान भर जाएगा। बॉस भी बमबम और दरबारी भी। अगले पांच साल तक दरबार जमा रहेगा। इधर गांव में कार्यकर्ता कह रहे थे मलाई तो सारा बड़का दरबारी खा गया, हमरा से पूछा कहाँ! फेसबुके पर सीएम साहब को बधाई दे देंगे। गांधी मैदान जाय के जरूरते का है!

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अ/पराध घटने तथा न्याय के साथ विकास की बात कही। बताया कि उनका दायित्व सबों की सेवा करना है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया तथा तेजस्वी से हालिया दो मुलाकातों पर कोई भ्रम नहीं फैलाने की नसीहत दी। आरजेडी के 15 साल के पिछले शासन से अपने शासन की तुलना करते हुए उन्होंने लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा दायित्व सभी का विकास करना है। उद्यमी योजना के तहत पांच लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। समाज में प्रेम-भाईचारा के लिए काम कर रहे हैं। ए’ससी-ए’सटी को आर्थिक मदद उपलब्ध करा रहे हैं। अल्पसंख्यक छात्रों को मदद दी गयी। पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ रही हैं। अस्पताल में म/रीजों को इ/लाज मिलने लगा। अस्पताल में डॉक्टर रहते हैं। न्याय के साथ बिहार का विकास किया जा रहा है। हमने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 7 मार्च को किया जायेगा। पहले के शासन में सड़कों की हालत बेहद खराब दी। 2005 के बाद हमने 52,385 करोड़ रुपये खर्च करके हर गांव को सड़कों से जोड़ा है। हम राज्य के हर गांव को सड़कों से जोड़ देंगे। हम सड़क बनाकर उसका रखरखाव भी करायेंगे। सड़क खराब मिलने पर कार्रवाई होगी।
विदित हो कि एक दशक के दौरान यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने एक मार्च काे अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। इससे पहले 2015 में भी एक मार्च को जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। ‘2020 फिर से नीतीश’ के नारे के साथ आयोजित रविवार के सम्मेलन में दो लाख कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।