जमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ी घटना देखने को मिली। भोजपुरी जगत के जाने-माने गायक सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान जमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। अफरा तफरी में उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हालांकि राहत की बात यह भी है कि वह इस हादसे में बाल बाल बच गए और अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।मशहूर गायक छैला बिहारी बिहार के खगड़िया जिला के मूल निवासी हैं।खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है।
Get City News Updates

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत अंगिका और भोजपुरी भाषाओं में गाना गाकर किया था। बाद में होनेअंगिका और भोजपुरी कई फिल्में भी बनाई। जिनमें अंगिका भाषा में निर्मित खगड़िया वाली भौजी फिल्म भी शामिल है। 2010 में निर्मित अंग पुत्र फिल्म में सुनील छैला बिहारी ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है।सुनील छैला बिहारी अपनी माटी से जुड़े वह लाल हैं जिन्होंने अपनी भाषा अंगिका को एक नया आयाम देने के लिए अपने गाए हुए गाने और फिल्मों के जरिए एक नए मुकाम तक पहुंचाया है। उनका मानना यह है की अंगिका भाषा में भड़काऊ और अश्लील गाने बनाकर इसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करते है जिससे हमें अपनी मिट्टी के भाषा को मुक्त करना है।