दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी कर ली है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। अबकी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद एक साथ चुनाव ल’ड़ने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आरजेडी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।


अब दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। आरजेडी ने कांग्रेस नेतृत्व से पांच सीटों की मांग की थी। जिसमें से आरजेडी को 4 सीट देने पर सहमति बनी है। जिसके बाद बुराड़ी, करावल नगर, उत्तम नगर और पालम सीट आरजेडी को दी गई है।
कई दिनों की बातचीत के बाद कांग्रेस और आरजेडी का दिल्ली में अब गठबंधन हो गया है। आरजेडी को चार सीट देने पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बनी है। जिसके बाद राज्यसभा सांसद मनोज झा ने आज दिल्ली में आरजेडी की तरफ से इसका एलान किया है।
इस समझौते के तहत कांग्रेस 66 और आरजेडी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरजेडी के खाते में बुराड़ी,किराड़ी उत्तमनगर और पालम विधानसभा सीट गई है। आरजेडी इन चारों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। आपको बता दे कि दिल्ली में 8 फ़रवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है।